जालंधर : जालंधर में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान एस.एस.आई. गोपाल के रूप में हुई है, जो (police officer arrested red handed) थाना नंबर-2 में तैनात था।
जानकारी के अनुसार आरोपी पर किसी व्यक्ति का काम करवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और उसे 8 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल 10 हजार रुपये की मांग की थी।
police officer arrested red handed – इस मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाया गया था, जिसके दौरान आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ा गया। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार उक्त अधिकारी का नाम पहले भी चर्चा में रहा था। उनकी पैसे लेते हुए एक वीडियो सामने आई थी। अब विजिलेंस विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

