Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर, निगरानी में रखा

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर, निगरानी में रखा

    March 9, 2025 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73) को रविवार को सुबह के समय AIIMS दिल्ली के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अब (vice president Jagdeep Dhankhar admitted in AIIMS) डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उपराष्ट्रपति को देर रात को बेचैनी और सीने में दर्द हुआ था, इसी के बाद उन्हें रविवार को सुबह के समय फौरन एम्स में एडमिट कराया गया है.

    vice president Jagdeep Dhankhar admitted in AIIMS – धनखड़ को लगभग देर रात को 2 बजे अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है. उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है. उपराष्ट्रपति धनखड़ का इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. राजीव नारंग की निगरानी में चल रहा है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है. उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स पहुंचे और धनखड़ की हेल्थ को लेकर जानकारी हासिल की.

    2021 में भी हुए थे एडमिट

    उपराष्ट्रपति को इससे पहले भी साल 2021 में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. साल 2021 में 25 अक्टूबर को उन्हें मलेरिया हुआ था. इसी के चलते एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में उन्हें एडिमट किया गया था. धनखड़ को दोपहर 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल की देखरेख में रखा गया था. उस समय धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

    जगदीप धनखड़ का सियासी सफर

    जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इससे पहले वो पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे हैं. जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 में राजस्थान में हुआ था. धनखड़ ने साल अपने सियासी सफर की शुरुआत साल 1989 में की थी. उन्होंने झुंझुनू लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था. 1990 में उन्होंने संसदीय कार्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने 1993 में अजमेर जिले के किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा चुनाव जीता. फिर वो पीवी नरसिम्हा के कार्यकाल में कांग्रेस में भी शामिल हुए लेकिन फिर बाद में कांग्रेस का साथ छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.