- राज्य कैंसर संस्थान में पीईटी-एमआरआई विंग का भी किया उद्घाटन
गुवाहाटी। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू तीन दिन के लिए असम और मेघालय दौरे पर हैं। इसी दौरान वह आज यानी रविवार को असम की राजधानी में कई भिन्न-भिन्न कार्यो को पूरा करने के लिए गुवाहाटी पहुंचे हैं। जहां सीएम हिमंता बिस्वा ने हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति का अच्छे से स्वागत भी किया।
आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आज असम के गुवाहाटी के पानबाजार में महाबाहु ब्रह्मपुत्र नदी हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री बिस्वा और राज्य के मंत्री अशोक सिंघल भी मौजूद थे।
गुवाहाटी में स्तिथ डीसी के पुराने बंगले को विरासत सांस्कृतिक केंद्र में तब्दील कर दिया गया है, जो ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्तिथ है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी का यह नया विरासत केंद्र असम की “समृद्ध विरासत” को प्रदर्शित करने वाली प्राचीन वस्तुओं का घर बन गया है।
वहीं अभी हाल में मुख्यमंत्री हिंमता बिस्वा शर्मा ने कहा कि, “माननीय उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने महाबाहु ब्रह्मपुत्र नदी विरासत केंद्र का उद्घाटन किया है। इसमें हमारी समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाले प्राचीन लेख हैं।”
आपको बता दें कि इसके अलावा उपराष्ट्रपति नायडू ने वहां गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में राज्य कैंसर संस्थान में पीईटी-एमआरआई विंग का भी उद्घाटन किया है।