वाराणसी : सारनाथ थाना क्षेत्र में जीएनएम सेकेंड ईयर की नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ‘अत्यधिक ब्लीडिंग’ को मौत (nursing student death case) का कारण बताया गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड मोहम्मद समीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि छात्रा करीब तीन महीने की गर्भवती थी और शादी करना चाहती थी, जबकि आरोपी समीर अबॉर्शन कराने का दबाव बना रहा था। समीर ने करियर और समाज में बदनामी का डर दिखाकर छात्रा को अबॉर्शन की दवा खिला दी। दवा लेने के कुछ ही समय बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें पूरी डिटेल

nursing student death case – जांच में यह भी चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि करीब सात महीने पहले भी समीर ने छात्रा को अबॉर्शन की दवा दी थी। उस समय स्थिति नियंत्रण में थी, लेकिन इस बार अधिक ब्लीडिंग होने के कारण छात्रा की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे और एक ही कॉलेज में पढ़ते थे।

 बिरयानी ले जाने की जिद और मौत का सफर

घटना के दिन का एक दुखद पहलू यह भी सामने आया कि छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के लिए घर पर ‘बिरयानी’ बनाकर ले जाना चाहती थी, लेकिन उसकी मां ने उसे ‘सब्जी-पराठा’ ले जाने को कहा था। यह छोटी सी बात उस अंतिम मुलाकात की आखिरी निशानी बन गई। आरोपी ने मौत के बाद घबराकर जौनपुर भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया।

Share.
Exit mobile version