बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में मंगलवार को हुई एक भीषण गोलीबारी ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ौत कोतवाली के मुख्य बस स्टैंड पुलिस चौकी से (murder of father and son) महज 50 मीटर की दूरी पर हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी और उसके साथियों ने टेंट व्यवसायी के परिवार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हमले में परिवार के चार लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें – अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र; ट्रस्ट के दान-चढ़ावे के विवाद पर बंद कमरे में हुई लंबी बैठक

गोलीबारी की इस घटना में 30 वर्षीय विकास और उनके 55 वर्षीय पिता सोहनलाल अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए।

इसे भी पढ़ें – हरदोई में प्रशासनिक अधिकारी पर लाठी-डंडों से हमला; राशन वितरण में अनियमितता पर हुआ विवाद

murder of father and son – घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने कब्जे में ले ली है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की गहन जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। अभी तक की जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी भी गोलीबारी के दौरान घायल हुआ है।

Share.
Exit mobile version