नई दिल्ली : महिला क्रिकेट के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। इंग्लैंड में 12 जून 2026 से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए इनामी राशि (Prize Money) में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है। यह टूर्नामेंट अब तक का (big announcement of prize money) सबसे बड़ा महिला टी20 विश्व कप होगा, जिसमें पहली बार 12 टीमें शिरकत करेंगी।
💰 विजेता और उपविजेता के लिए भारी इनामी राशि
ICC ने प्राइज पूल में इजाफा करते हुए विजेताओं के लिए राशि तय कर दी है:
-
-
विजेता टीम: 2.34 मिलियन डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपये से अधिक)।
-
-
-
उपविजेता (Runner-up): 1.17 मिलियन डॉलर (लगभग 11 करोड़ रुपये)।
-
-
-
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें: लगभग 6.56 करोड़ रुपये प्रत्येक।
-
-
-
पार्टिसिपेशन राशि: प्रत्येक टीम को 247,500 डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
-
-
-
ग्रुप स्टेज बोनस: हर जीत पर टीम को 29 लाख रुपये का विशेष बोनस दिया जाएगा।
-
🌍 पहली बार 12 टीमों के बीच महासंग्राम
इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट में 10 के बजाय 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इंग्लैंड के सात विभिन्न मैदानों पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल का रास्ता तय करेंगी।
🏏 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
-
-
ग्रुप 1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स।
-
-
-
ग्रुप 2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, आयरलैंड।
-
big announcement of prize money – भारतीय महिला टीम, जो पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप की जीत से उत्साहित है, इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
