उत्तर प्रदेश के हापुड़ की रहने वाली फेमस यूट्यूबर वंशिका एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, मारपीट की वजह से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हैरान करने वाली बात ये है कि वंशिका पर अपनी ही मां के साथ हाथापाई करने का गंभीर आरोप लगा है और ये आरोप उनके ही माता-पिता ने लगाया है. उनका (Vanshika’s disgusting face behind camera) कहना है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद वंशिका के व्यवहार में बदलाव आ गया है. उन्होंने ये भी कहा कि वंशिका ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकाल देने की धमकी दी.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वंशिका अपनी मां के साथ मारपीट करती नजर आती हैं. वो उनसे कहती नजर आती है कि ये मेरा प्लॉट है, मेरा घर है. पहले तो दोनों के बीच खूब बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. वंशिका ने अपनी मां पर हाथ उठाया, उन्हें मारा-पीटा. अब जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो उसे देखकर लोग भड़क गए. वंशिका के पड़ोसियों ने भी घर में झगड़े की पुष्टि की है. लोगों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें आए दिन झगड़े की आवाजें सुनाई दे रही थीं.

Vanshika’s disgusting face behind camera – दावा किया जा रहा है कि वंशिका का अपने ही माता-पिता के साथ झगड़े की वजह एक प्लॉट का मालिकाना हक है. वंशिका के परिजनों का कहना है कि उसने जबरदस्ती प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की, जबकि उसके माता-पिता का कहना है कि जब उन्होंने वंशिका का विरोध किया तो उसने उन्हें घर से निकालने की धमकी दी और उनके साथ बदसलूकी की.

Share.
Exit mobile version