गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा इलाके में कुंभ घाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. यहां हादसा इको कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत की (Valsad Road Accident) वजह से हुआ. इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. सड़क हादसे के बाद आसपास के इलाके में मातम पसर गया है.
इसे भी पढ़ें – “सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!” पहचान छिपाकर निकाह करने वालों पर गुजरात सरकार का बड़ा एक्शन
वलसाड जिले में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की पहचानन आंबा जंगल क्षेत्र के रहे वालों के रूप में हुई है. एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो कार में सवार थे. कार सवार कपराडा से नानापोढ़ा की ओर जा रहे थे तभी कुंभघाट में यह भीषण हादसा हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद कार कैसे तहस-नहस हो गई है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौक पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें – सूरत के स्पा सेंटर में ‘टोकन सिस्टम’ से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापेमारी में बड़ा खुलासा
Valsad Road Accident – हादसे में इको कार सवार आंबा जंगल क्षेत्र के रहने वाले थे और सभी कपराडा से नानापोढ़ा की ओर जा रहे थे. लेकिन कुंभघाट पर ट्रक की भिड़ंत से यह भीषण हादसा हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घायल को इलाज के लिए पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया.


