गुजरात के सूरत शहर का पॉश इलाका ‘पाल’ एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्पा की आड़ में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने (Surat Sex Racket) मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और देह व्यापार के दलदल में धकेली गई चार महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया है.
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाल इलाके में स्थित ‘राज वर्ल्ड शॉपिंग सेंटर’ के रूम नंबर 311 में ’99 स्पा’ के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस भी तकनीक और शातिराना इंतजामों को देखकर दंग रह गई.
इस रैकेट को चलाने वाले लोग काफी शातिर थे. पुलिस की आवाजाही पर नजर रखने के लिए एंट्रेंस गेट पर विशेष रूप से CCTV कैमरे लगाए गए थे ताकि किसी भी रेड से पहले वे सतर्क हो सकें. इतना ही नहीं, यहां पूरा काम एक कॉर्पोरेट स्टाइल में चल रहा था. लड़कियों को हर कस्टमर के हिसाब से विशेष टोकन दिए जाते थे और पूरे धंधे का कच्चा-चिट्ठा एक डायरी में मेंटेन किया जा रहा था.
Surat Sex Racket – पुलिस ने मौके से मैनेजर शुंवरो बाबूराव चक्रवर्ती और उसके असिस्टेंट विपिन उर्फ रिंकू जगदीश शाहू को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही तीन ग्राहकों, करण दीपक शाह, वीरसिंह शांतिजी कोली और उमेश दिलीप शर्मा को भी धर दबोचा गया. स्पा का मालिक आकाश अंकुश धनावड़े फिलहाल फरार है, जिसे पुलिस ने वॉन्टेड घोषित कर दिया है.

