उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाला है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने साफ संकेत दिए हैं कि (Dhami will be cm face in 2027) आगामी चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. यानी 2027 के चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री धामी को ही चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी.
Dhami will be cm face in 2027 – एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने राज्य में विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल पेश किया है. उनके मुताबिक मुख्यमंत्री धामी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाई है और दूर दराज तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय काम किया है.
धामी के नेतृत्व में राज्य में प्रगति- नितिन नबीन
भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में तेजी से विकास किया है. हालांकि उन्होंने माना कि हर राज्य की अपनी चुनौतियां होती हैं लेकिन शासन व्यवस्था और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के पैमाने पर देखें तो धामी के नेतृत्व में राज्य ने सकारात्मक प्रगति की है.
धामी की तारीफ पीएम भी कर चुके हैं
गौरतलब है कि इससे पहले भी शीर्ष नेतृत्व की ओर से धामी की कार्यशैली की सराहना की जा चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून दौरे के दौरान उनके काम की प्रशंसा की थी. वहीं हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें धुरंधर बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की. इसके अलावा हरिद्वार दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी राज्य सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए भाजपा की हैट्रिक का भरोसा जताया था.


