Uttar Pradesh Election Stats: प्रदेश की मतदाता सूची में अब 14.66 करोड़ मतदाता गए हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हो अभियान में 10 लाख मतदाता और बढ़ गए हैं। पहले कुल मतदाताओं की संख्या 14.56 करोड़ थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी। इसमें 18-19 वर्ष की आयु के कुल 3.92 लाख नए युवा मतदाता शामिल हुए हैं।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से 15 दिसंबर 2020 तक चलाया गया था। इसके बाद दावे व आपत्तियों का निस्तारण कर नई वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस अभियान के परिणाम स्वरूप वोटर लिस्ट में 18-19 वर्ष की आयु के कुल मतदाताओं की संख्या अब 7.42 लाख हो गई है।
इसे भी पढ़ो:Economy news from India सबसे बड़े विनिवेश की तैयारी में मोदी सरकार
Uttar Pradesh Election Stats: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साफ किया कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी मतदाता बनने का काम जारी रहेगा। 7.85 लाख मतदाताओं के नाम कटे: मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में 7.85 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इनमें 4.04 लाख मृतक श्रेणी, 2.68 लाख दूसरे स्थानों में जाने वाले व 1.05 लाख डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 8.67 लाख है। प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में कुल 1,63,494 मतदान केंद्र हैं।

पांच लाख महिला मतदाता बढ़ीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के बाद प्रदेश में पांच लाख महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। पहले कुल मतदाताओं में 6.69 करोड़ महिला मतदाता थीं अब यह संख्या बढ़कर 6.74 करोड़ हो गई है। साथ ही महिला मतदाताओं के अनुपात में भी सुधार हुआ है। प्रति एक हजार पुरुषों में 850 महिलाएं थीं, अब प्रति एक हजार पुरुषों में 851 महिला मतदाता हो गई हैं।
इसे भी पढ़ो:Eye on 2022 election, BJP sends PM Modi’s most trusted aide from PMO to Uttar Pradesh

