Uttar Pradesh Election 2022: 30 साल से यूपी की सत्ता से दूर कांग्रेस ने बीजेपी को मात देकर 2022 में यूपी की सत्ता हासिल करने के लिए बड़ा प्लान बनाया है। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हर बूथ तक पहुंच बनाएगी और 2022 में खुद को बीजेपी के विकल्प के रूप में तैयार करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी का यह अभियान कितना सफल होगा यह तो समय बताएगा लेकिन कांग्रेसियों की गतविधि बढ़ने से विपक्ष का टेंशन जरूर बढ़ा है।
बता दें कि वर्ष 1984 के बाद कांग्रेस आजमगढ़ में कोई लोकसभा चुनाव नहीं जीती है। कुछ ऐसा ही हाल विधानसभा में है। वर्ष 1996 में पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव ने कांग्रेस के टिकट पर फूलपुर विधानसभा सीट जीतकर कांग्रेसियों को मुस्कुराने का अवसर दिया था लेकिन इसके बाद जितने भी चुनाव हुए पार्टी के प्रत्याशी जमनत बचाने के लिए तरसते रहे हैं।
Uttar pradesh Election 2022: प्रियंका गांधी द्वारा पूर्वांचल की कमान संभालने और अजय कुमार लल्लू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेसियों का जोश बढ़ा है। खासतौर पर सीएए, एनआरसी को लेकिन आजमगढ़ में प्रियंका का आना कांग्रेसियों के लिए संजीवनी साबित हुआ है। अब कांग्रेसी शीर्ष नेतृत्व के हर प्लान को पूरी शिद्दत से मूर्तरूप देने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही इनमें सत्त की भूख भी बढ़ी दिख रही है।
इसे भी पढे :-Saharanpur News: देशी ठेके पर शराब में पानी मिलाकर बेंच रहे माफिया
सपा-बसपा के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ व आसपास के जिलों में अब कांग्रेस बीजेपी का विकल्प बनने की कोशिश कर रही है। इसके तहत बूथ स्तर पर पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी बूथ स्तर पर पूरी मजबूती से खड़ी हो इसके लिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है। पार्टी के बड़े नेता खुद अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। जिले के सैकड़ों बूथों का गठन किया जा चुका है। ब्लाक स्तर, न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लगातार यह प्रयास हो रहा है कि संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाय। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियां देश को बर्बाद कर रही हैं। आम आदमी कांग्रेस को लेकर आशान्वित है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस बीजेपी के विकल्प के रूप में सामने आयेगी।
वहीं प्रदेश सचिव मणीन्द्र मिश्र का कहना है कि कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प है। प्रदेश एवं देश की जनता को मुश्किलों से उबारने के लिए कांग्रेस जी-जान से जुटी है। इसलिए हम गांव एवं न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूती दे रहे हैं।