अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक जवान की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह 5:25 बजे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि ये घटना हत्या है या आत्महत्या।
इसे भी पढ़ें – कृषि और किसान का कल्याण प्रधानमंत्री,भाजपा व NDA सरकार की प्राथमिकता : शिवराज सिंह
आत्महत्या या हत्या ये अभी साफ नहीं
जवान की पहचान शत्रुघ्न विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 25 साल है। वह अंबेडकरनगर का रहने वाला था। जवान की मौत के बाद मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की पूरी तरह से जांच की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच के बाद आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह क्लियर हो पाएगी।

