रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) की तिथि में बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 8 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन (exam date changed) अब इसे 15 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा. आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए अभ्यर्थियों को नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन प्रशासनिक कारणों से किया गया है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें. प्रारंभिक परीक्षा राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – जॉब के नाम पर थाईलैंड ले जाकर करवाते थे साइबर ठगी, पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा
इस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इनमें उपसमाहर्ता, डीएसपी, जिला समादेष्टा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक निदेशक, कृषि एवं सहकारिता विभाग में सहायक निबंधक, सहायक नगर आयुक्त तथा सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. युवाओं के बीच इस परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.
exam date changed – आवेदन प्रक्रिया पहले से जारी और अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी पूर्व निर्धारित समय-सीमा के अनुसार ही प्रभावी रहेगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तिथि में बदलाव के अलावा अन्य शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
