श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को भी भाजपा और सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों के बीच अनुच्छेद 370 की बहाली के प्रस्ताव को लेकर विवाद जारी रहा। दोनों पक्षों में नारेबाजी के बीच हाथापाई भी हुई, जिसके बाद मार्शल ने कुछ भाजपा विधायकों को सदन से
बाहर निकाला। लगातार हंगामा जारी रहने पर पहले स्पीकर को सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद भी विवाद शांत न होने पर (Uproar Again Over Article 370) सदन को कल तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें – केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पराली जलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 हटाने के ख़िलाफ बुधवार को एक प्रस्ताव पारित हुआ था। इस पर कल भी सदन में हंगामा हुआ था और हाथापाई की नौबत आ गई थी। इसके बाद सदन की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित की गई थी। आज विधानसभा में जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सदन में पारित प्रस्ताव को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद स्पीकर को सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस का सिंधिया पर पलटवार, कहा ग्वालियर रियासत ने दिया था अंग्रेजों का साथ
Uproar Again Over Article 370 – विधानसभा में हंदवाड़ा विधायक सज्जाद लोन, लंगेट विधायक शेख खुर्शीद, पीडीपी विधायकों और भाजपा विधायकों के बीच हाथापाई हुई।सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद विपक्ष के नेता ने बोलना शुरू किया, लेकिन उन्हें स्पीकर ने रोक दिया और कहा कि उन्हें अपनी बारी आने पर बोलने दिया जाएगा। स्पीकर ने विपक्ष के नेता से कहा कि आप कानून और नियमों से ऊपर नहीं हैं।
