UP Vaccination Update: प्रधानमंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन को रफ्तार देने का आदेश दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गया है। जिले में टीकाकरण का नया माइक्रोप्लान तय किया गया है। इसमें पथम चरण के यार एक बूथ पर 125 लोगों को रीका लगाने को निर्णय लिया गया है। डिस्ट्रिक्ट इ्बुनाइजेशन आफिसर डॉ. एमके सिह के मुताबिक टीकाकरण की तिथि 28 जनवरी, 29 जनवरी, चार फरवरी व पांच फरवरी तय हुई है। 28, 29 जनवरी व चार सभी लाभार्थियों को वैधरसीनेशन करने का लक्ष्य तय किया गया है। इनकी संख्या करीब 44 हजार है।
वहीं, इस फरवरी को 90 फीसद लाभार्थियों को टीका लगेगा। शेष दस फीसद को पांच फरवरी को टीका लगेगा। इसमें छूटे लोगों को सरकार का आदेश आने पर टीका लगेगा। जनपद में 54, 425 स्वास्थ्यकर्मी पंजीकृत हैं।
इसे भी पढ़े: ट्रम्प के महाभियोग का मामला सीनेट पहुंचा रिपब्लिकन पार्टी पर उनकी पकड़ की परीक्षा
नौ अस्पताल और किए गए शामिल
16 जनवरी को 12 अस्पतालों के 12 साइट पर टीका लगाया गया। 22 जनवरी को 35 अस्पतालों के 85 साइट पर टीका लगाया गया। वहीं, अब नो अस्पताल और शामिल किए गए हैं। इसमें हर दिन अलग अलग संख्या में बूथ होंगे। अब कुल 44 अस्पतालों में 44 हजार 725 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा।
इन्हें किया शामिल
अवध अस्पताल, सरदार पटेल. फातिमा अस्पताल, मिडलैंड अस्पताल, विवेकानंद अस्पताल, मेयो अस्पताल, सेंट जोसीफ अस्पताल, चरक अस्पताल समेत नौ को जोडा गया है।
बूथ हुए तय
वैक्सीनेशन के लिए बूथ भी तय हो गए हैं। 28 जनवरी को 120 बूथों पर, 29 जनवरी को 15 बूथ पर, चार फरवरी को 101वू्ों पर लोगों वैक्सीन लगेगी।
6600 वैक्सीन वायल मिले
जनपद में वैक्सीन की दूसरी खेप मिल गई है। पहली बार में जहां 6198 वायल मिले थे। वहीं दूसरी बार में 6600 वायल दिए गए हैं। एक वायल में 10 डोज होती हैं। नई तिथि के लिए 18 कोल्ड चेन प्वाइंट सक्रिय रहेंगे।
छठे दिन 50 से कम कोरोना मरीज, तीन की मौत
UP Vaccination Update: शहर में सोमवार को 24 घंटे में 45 संक्रमित मरीज मिले। वहीं, तीन मरीजों की मौत हो गई। विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन से कुल 110 मरीजों को संक्रमण मुक्त घोषित किया गया। सर्विलास एवं * कांट्रैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 4648 लोगों के नमूने लिए गए। होम आइसोलेशन में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या अब 443 रह गई है। सोमवार को 10 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़े: Health worker dies in UP’s Moradabad day after receiving COVID-19 shot; Govt says not related to vaccine