Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मासूम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, किया लहुलुहान, स्थानीय लोगों में बढ़ा डर
    • Diwali से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा! हर पंजाबी को मिलेगा फायदा
    • बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम
    • रात 10 से सुबह 6 बजे तक लोगों के लिए जारी हुए आदेश, लगी पूरी तरह पाबंदी
    • पंजाब के इस SHO पर बड़ी कार्रवाई, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
    • पंजाब पुलिस और BSF का सख्त Action, भारी मात्रा में ICE बरामद
    • मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव
    • नवजोत सिद्धू की सियासी वापसी पर सस्पेंस, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 16,510 प्रधान निर्वाचित घोषित आज दोपहर तक तसवीर हो सकती है साफ

    16,510 प्रधान निर्वाचित घोषित आज दोपहर तक तसवीर हो सकती है साफ

    May 3, 2021 बड़ी खबर 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार को आरंभ हुई वोटों की गिनती में देर शाम तक 16,510 ग्राम प्रधान, 12,358 ग्राम पंचायत सदस्य तथा 35,812 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित हुए। मतगणना का कार्य जारी है। सोमवार दोपहर बाद ही अंतिम परिणाम आने की संभावना है। प्रारंभिक नतीजों के आधार पर माना जा रहा है कि पंचायतों की सरकार में इस बार अधिकतर नए चेहरे नजर आएंगे।

    मतगणना में कोरोना का खौफ हावी रहा परंतु बाहर समर्थकों की भीड़ ने कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा दीं। भीड़ को काबू करने के लिए कई स्थानों पर बल प्रयोग करने की कोशिशें भी कारगर नहीं हो सकीं। संक्रमण का खतरा गिनती को रफ्तार नहीं पकड़ने दे रहा है। प्रातः आठ बजे प्रदेश के 829 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती का कार्य शुरू हुआ। मतगणना स्थलों में प्रवेश के लिए कोविड टेस्ट में कई स्थानों पर कर्मचारी पॉजिटिव पाए जाने पर असमंजस की स्थिति बनी।

    राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। आक्सीमीटर व थर्मामीटर से स्कैनिंग कराकर ही कर्मचारियों व उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को प्रवेश करने दिया गया। मास्क लगाने और मतगणना टेबलों पर सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाने का प्रयास किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला सदस्य के 3,050 पदों के लिए 44,307 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर 3,42,439 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए 4,64,717 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 4,38,277 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं। मतगणना में सुस्ती की वजह मतपत्रों के जरिये चुनाव होना है। चार मतपत्रों की बंडलिंग व अलग अलग गिनती होने में विलंब होता है। सूत्रों का कहना है कि संक्रमण से डरे अधिकतर कर्मचारी मतपत्रों को छूने से पहले उन्हें सैनिटाइज करते दिखे। हालांकि निर्वाचन आयोग ने मतपेटियों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    महिला, यूथ, गरीब, किसान, बजट 2025 के बन सकते ‘रोटी, कपड़ा और मकान’

    यहां छिपा है माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचा पर्वत, कैसे हुआ खुलासा?

    अगर कांग्रेस में शामिल हुई विनेश फोगाट, तो हरियाणा की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर? 

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.