UP Budget : उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. वहीं, आज यूपी सरकार ने वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश किया. राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट पेश किया. इस बार बजट का 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए है. वहीं, 24 करोड़ की नई परियोजनाएं भी शामिल की गई है. वहीं, सुरेश खन्ना ने कहा कि पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास नारे को पूरा किया है.
इसे भी पढ़ें – अब लंका नहीं…अयोध्या बन रही है सोने की, जमीनों के रेट…
UP Budget में ये सब रहा खास
- बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को 3 हजार रुपए महीने की पेंशन दी जाएगी.
- वहीं, अयोध्या में AirPort के विस्तार के लिए 150 करोड़ और प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए 2500 करोड़ का ऐलान किया गया है.
- कानपुर मेट्रो के लिए 395 करोड़, आगरा मेट्रो के लिए 346 करोड़
- लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर एयरो सिटी विकसित किये जाने की योजना है, जो लगभग 1500 एकड़ में विकसित की जायेगी.
- निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि 500 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है.
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत पात्र बालिकाओं को 6 विभिन्न श्रेणियों में कुल 15000 रूपये की सहायता प्रदान की जा रही है.
