देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के केवडिया में एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया. इस (unity day is like national festival) दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एकता दिवस का महत्व 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसा ही है. आज हम एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हैं. परेड के दौरान 26 जनवरी जैसी ही झांकियां निकाली गई.

पीएम मोदी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता की नींव रखी. उन्होंने छोटे-छोटे स्वतंत्र प्रांतों तो जोड़कर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया. उनका ये योगदान हर भारतवासी के लिए एक प्रेरणा है. उनके लिए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का विज़न सर्वोपरि था.

इसे भी पढ़ें – जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह

पीएम मोदी ने कहा कि आज करोड़ों लोगों ने एकता की शपथ ली. हमने संकल्प लिया है कि हम ऐसे कार्यों को बढ़ावा देंगे जो राष्ट्र की एकता को मजबूत करें. हर नागरिक को ऐसे हर विचार या कार्य का त्याग करना चाहिए, जो हमारे राष्ट्र की एकता को कमजोर करता हो. यह हमारे देश के लिए समय की मांग है.”

unity day is like national festival – पीएम मोदी ने कहा कि हर ऐसी बात जो देश की एकता को कमजोर करती है. हर देशवासी को उससे दूर रहना है. ये राष्ट्रीय कर्तव्य है, ये सरदार साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है. यही आज देश की जरूरत है. यही आज एकता दिवस का हर भारतीय के लिए संदेश भी है, संकल्प भी है.

Share.
Exit mobile version