कोडरमा : पूरे देश में धूमधाम से होली मनाया गया. कोडरमा में भी रंगोत्सव की धूम देखी गई. कोडरमा जिले के चाराडीह स्थित राधा कृष्ण मंदिर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गांव की (Annapurna Devi immersed in colors) महिलाओं और समर्थकों के साथ होली मनाई. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने फूलों की होली खेल लोगों को होली की सुभकामनाएं दी.
इसे भी पढ़ें – हनीमून पर गए रांची के नवविवाहित कपल ने मांगी सीएम हेमंत सोरेन से मदद, भारत वापसी की गुहार
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अणपूर्णा देवी ने मौजूद लोगों के साथ भजन कीर्तन में भी हिस्सा लिया. इस दौरान फूलों की होली के साथ मंत्री ने लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामना दी. उन्होंने होली से पहले कोडरमा के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना भी की. जहां पर उन्होंने देशवासियों के साथ-साथ जिले वासियों की उन्नति की कामना की. झाल बजाते हुए केंद्रीय मंत्री गांव की महिलाओं के साथ भजन गाकर और उनके साथ झुम गाकर होली मनाई.
इसे भी पढ़ें – महापौर तो बन गए, अब डिप्टी मेयर की बारी! भाजपा ने तैयार किया खास प्लान, जानें कैसे चुना जाता है उपाध्यक्ष और उप-महापौर
Annapurna Devi immersed in colors – होली त्योहार को लेकर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज का पर्व लोग गिले शिकवे भूलकर अलग-अलग रंगों में शराबोर नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ आपसी मतभेद है तो, उसे भुलाकर नए वर्ष के उपलक्ष्य में नई शुरूआत करें. यही भारतीय सभ्यता और संस्कृति की प्रतीक है. उन्होंने सभी से इस रंगोत्सव में भेदभाव मिटाकर शामिल होने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई.
