उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित रुद्रपुर में खुले मैदान में नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति की पिटाई के मामले में चर्चा में आए अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. सरेंडर से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों से सहयोग की (tension in Rudrapur) अपील की थी. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 6 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

दरअसल, 24 फरवरी की दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा एक व्यक्ति को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते नजर आ रहे थे. बताया गया कि पीड़ित रेशमबाड़ी निवासी शाहिद खुले मैदान में नमाज पढ़ रहा था. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में माहौल गरमा गया था.

इसे भी पढ़ें – हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

tension in Rudrapur – वहीं, अरविंद शर्मा का कहना था कि वह जिस स्थान पर नमाज पढ़ी जा रही थी, वो मंदिर से संबंधित भूमि है और उन्होंने पहले भी नमाज पढ़ने से मना किया था. उनका आरोप था कि चेतावनी के बावजूद वहां नमाज पढ़कर धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई.

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था. बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सिडकुल चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अरविंद शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था और उसकी तलाश शुरू कर दी थी.

 

Share.
Exit mobile version