नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने यमुना नदी में प्रदूषण के कारण मरी मछलियों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाले एक दलित युवक पर एफआईआर दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कड़े शब्दों में आरोप लगाया (aap’s attack on arrest of dalit youth) कि इस दलित युवक ने सरकार की पोल खोलकर रख दी थी, जिसके चलते उसे सम्मानित करने के बजाय गिरफ्तार कर लिया गया।
aap’s attack on arrest of dalit youth – आप मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के भीतर मनमानी और तानाशाही का माहौल बढ़ गया है। जिस दलित युवक ने यमुना के दूषित पानी और उसमें तड़पकर मर रही मछलियों का वीडियो बनाया था, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। हालांकि, पार्टी द्वारा मुखर विरोध जताए जाने के बाद पुलिस ने युवक को रिहा कर दिया, लेकिन यह पूरी कार्रवाई सरकार की द्वेषपूर्ण मानसिकता को दर्शाती है।
भ्रष्टाचार उजागर करने वालों पर कार्रवाई का पुराना पैटर्न
आप नेता ने पूर्व की घटना का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि इससे पहले साहिब सिंह नामक युवक ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कों में हो रहे भ्रष्टाचार को बेनकाब किया था। उसने वीडियो के जरिए दिखाया था कि किस प्रकार घटिया गुणवत्ता की सड़क हाथों से उखड़ रही है। इसके जवाब में संबंधित मंत्री द्वारा न केवल उस युवक के साथ दुर्व्यवहार किया गया, बल्कि भ्रष्टाचार उजागर करने वाले उसी युवक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई।
पूर्वांचली भाई-बहनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्वांचली नागरिकों के साथ बड़ा विश्वासघात किया है। पिछले वर्ष भी यमुना सफाई को लेकर झूठे दावे किए गए और प्रदूषण नियंत्रण समिति की रिपोर्टों को दबाया गया। उन्होंने कहा कि आज भी वे भाजपा नेताओं को चुनौती देते हैं कि वे यमुना के पानी की वास्तविकता का सामना करें और जनता को गुमराह करना बंद करें।


