Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • West Bengal Railway News: बंगाल को मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन; सिलीगुड़ी से दिल्ली का सफर होगा अब आसान
    • Dehradun Polytechnic News: परीक्षा में नकल रोकने पर शिक्षकों के साथ मारपीट; पॉलिटेक्निक में शिक्षकों का प्रदर्शन
    • CJP Protest Delhi: ‘कॉकरोच न डरते हैं, न मरते हैं…’ जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार; धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
    • Delhi Hotel Fire Case: दिल्ली अग्निकांड में रसोइया गिरफ्तार; लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर बढ़ी पुलिस की सख्ती
    • Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में एनडीए एकजुट; गौरव वल्लभ का नाम लगभग तय, सरयू राय ने दिए संकेत
    • Giridih News: पिपराडीह ओवरब्रिज के पास कारों और बाइक की टक्कर; एक ही परिवार के दो सदस्यों ने तोड़ा दम
    • Ranchi Crime News: होमगार्ड जवान से लूट और चाकूबाजी का खुलासा; पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
    • Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद अस्पताल का लाइसेंस रद्द; लापरवाही से हुई 6 मरीजों की मौत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, June 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर से ₹25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार; राजस्थान ANTF की बड़ी कार्रवाई

    उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर से ₹25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार; राजस्थान ANTF की बड़ी कार्रवाई

    June 6, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Smuggler Arrest From Ujjain
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज गिरफ्तारी का मामला सामने आया है. राजस्थान की विशेष एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने स्थानीय पुलिस के समन्वय से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार रुपये के इनामी मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा है. पुलिस के (Smuggler Arrest From Ujjain) आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह वांछित तस्कर मंगलनाथ मंदिर परिसर में अपने पापों से मुक्ति और ग्रहों की शांति के लिए ‘कालसर्प दोष’ की विशेष पूजा-अर्चना करवाने के उद्देश्य से उज्जैन आया हुआ था.

    इसे भी पढ़ें – उज्जैन का कुख्यात बदमाश काला बुंदेला गुजरात से गिरफ्तार; ड्रग्स तस्करी में चिमनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन

     Smuggler Arrest From Ujjain – राजस्थान पुलिस को मुखबिर के जरिए इसकी सटीक लोकेशन और सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद एएनटीएफ की विशेष टीम ने मंदिर क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर तुरंत कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जयपुर ले गई. पकड़ा गया शातिर आरोपित मूल रूप से मध्य प्रदेश के नीमच जिले का रहने वाला है और उसके खिलाफ मप्र व राजस्थान के विभिन्न थानों में तस्करी के कई गंभीर केस दर्ज हैं.

     3 साल से चल रहा था फरार, नीमच का रहने वाला है राकेश जाट

    पुलिस जांच और रिकॉर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान राकेश जाट निवासी ग्राम आसपुरा (नीमच, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है. राकेश मादक पदार्थों (डोडा पोस्त/चूरा) की अवैध अंतर-राज्यीय तस्करी के एक बड़े मामले में पिछले तीन साल से लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था, जिसके चलते राजस्थान पुलिस ने उस पर ₹25,000 का नकद इनाम घोषित किया था. आरोपित के बैकग्राउंड की जांच करने पर पता चला कि राकेश ने वर्ष 2010 में बकायदा आईटीआई (ITI) से तकनीकी डिप्लोमा कोर्स किया था.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Jabalpur Crime News: जबलपुर में नशीले इंजेक्शन का बड़ा खेल बेनकाब; 2 MR समेत 6 गिरफ्तार, 15 लाख का माल जब्त

    Panna Crime News: कॉलेज टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या; ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सृष्टि ने उठाया खौफनाक कदम

    उज्जैन का कुख्यात बदमाश काला बुंदेला गुजरात से गिरफ्तार; ड्रग्स तस्करी में चिमनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन

    नरसिंहपुर में कटनी के 26 वर्षीय युवा मजदूर ने लगाई फांसी; जिला अस्पताल में तोड़ तोड़ा दम

    मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएंगी MBBS सीटें

    भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.