रामपुर : यूपी में रामपुर जिले के कैमरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो तथाकथित गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि (Two Cow Smugglers Injured) मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें – मेरठ में एक मकान में विस्फोट से चार लोगों की मौत, योगी ने जताया शोक
Two Cow Smugglers Injured – पुलिस के अनुसार सोमवार की रात कैमरी थाना क्षेत्र के जंगल ग्राम मुंडिया कलां में शमशान घाट के पीछे खेत में एक गौवंशीय पशु का वध करने की सूचना पर कैमरी के प्रभारी निरीक्षक एसएचओ सत्येंद्र कुमार यादव अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर बदमाशों को ललकारा।
इसे भी पढ़ें – नेपाली हाथियों का आतंक : पीलीभीत के किसान को कुचलकर मार डाला, तीन महीने में तीसरी मौत
उन्होंने बताया कि घिर चुके बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।एसएचओ यादव ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान रामपुर जिले के खजुरिया थाना क्षेत्र के नदीम और बाबू के रूप में हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक जीवित गोवंशीय पशु, वध करने का सामान, दो तमंचे 315 बोर, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
