Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की फतह, रविवार को ट्विन टावर ढहाया गया

    सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की फतह, रविवार को ट्विन टावर ढहाया गया

    August 29, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की ट्विन टावर (Twin Tower Demolished) को लेकर लड़ाई आखिरकार रविवार को अंजाम तक पहुंच गई। आरडब्ल्यूए ने करीब 12 साल तक संघर्ष किया। लड़ाई को शुरू करने के लिए चंदा इकठ्ठा किया। ट्विन टावर ढहने के साथ ही आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। आरडब्ल्यूए का कहना है कि टावर की जगह पार्क और हरियाली से जुड़े क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

    इसे भी पढ़ें – सशस्त्र बलों में जाने के लिए छात्रों को तैयार करेगी दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री ने “आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल” का किया उद्घाटन

    एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष उदयभान सिंह तेवतिया (रिटायर्ड डीआईजी) ने ट्विन टावर को लेकर लड़ाई की शुरुआत अकेले मार्च 2010 में की थी। तेवतिया पहले भी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद उदयभान सिंह की बिल्डर के खिलाफ इस मुहिम में सोसाइटी के लोग जुटते गए। वर्ष 2009 में सोसाइटी परिसर में एपेक्स और सियान टावर बनने शुरू हुए थे।

    इस सोसाइटी में रहने वाले उदयभान सिंह तेवतिया ने कई महीनों तक बिल्डर-प्राधिकरण के चक्कर काटे। लेकिन प्राधिकरण के तत्कालीन अधिकारियों ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सोसाइटी में आरडब्ल्यूए का गठन किया गया। उदयभान ने बताया कि आरडब्ल्यूए ने 2012 में सोसाइटी में बन रहे अवैध टावर को लेकर याचिका दायर की थी। उदयभान सिंह ने कहा कि संघर्ष कामयाब हुआ। वहीं, आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष राजेश राणा ने कहा कि आज खुशी का दिन है। ध्वस्तीकरण करने वाली कंपनी ने जो प्रस्तुतीकरण दिया था, उसी अनुसार सब कुछ हुआ।

    Twin Tower Demolished – नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर से कोई मदद नहीं मिलने पर कानूनी समिति का गठन किया गया। लड़ाई न्यायालय में लड़ने के लिए वकील करने को पैसों की जरूरत थी। ऐसे में उदयभान सिंह और कानूनी समिति के 40 लोगों की टीम ने अन्य फ्लैट वालों से इसको लेकर चंदा इकट्ठा किया। लड़ाई हाईकोर्ट पहुंचने के बाद सोसाइटी के फ्लैट मालिकों से तीन-तीन हजार रुपये चंदा लिया गया। 11 अप्रैल 2014 में हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला लिया और टावरों को ध्वस्त करने के आदेश दिए तो पूरी सोसाइटी साथ आ गई।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली में अगले वर्ष शुरू होगा 11 नए अस्पतालों का निर्माण, 10 हजार बेड बढ़ेंगे

     बिल्डर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए सोसाइटी में कानूनी समिति का गठन किया गया था। इसमें सदस्य के रूप में एमके जैन शामिल हुए। उन्होंने उच्च न्यायालय से लेकर उच्चतम न्यायालय तक बिल्डर-प्राधिकरण के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की लेकिन, इस मामले में पिछले साल कोर्ट का फैसला आने से पहले ही वे दुनिया से विदा हो गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    अमृतसर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा; करोड़ों के घोटाले के आरोप से गरमाई सियासत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.