Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और सीधे मेजर जनरल बनाने का प्रस्ताव
    • अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इतिहास
    • बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स को एक्स-कैटेगरी सुरक्षा देने पर विचार
    • वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्तान शुभमन गिल ने चुनी गेंदबाजी
    • हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होता है सबसे शुभ
    • नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी में करीब 19 हजार रुपये की कमी
    • अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकारी, जल्द ढह जाएगा पूरा ढांचा
    • विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से अधिक लंबी मैराथन बैठक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, November 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ : आज ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे खरगे

    छत्तीसगढ़ : आज ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे खरगे

    September 8, 2023 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को राजनांदगांव जिले में राज्य सरकार के भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि खरगे बृहस्पतिवार देर शाम छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जिले के ठेकवा गांव में (Trust Conference) दोपहर करीब 12 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। पिछले दो महीनों में कांग्रेस शासित राज्य की यह खरगे की दूसरी यात्रा है। राज्य में इस वर्ष के अंत तक चुनाव होना है।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर से, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

    Trust Conference – उन्होंने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वह नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विमानतल पर खरगे का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के साथ ठेकवा गांव के लिए रवाना होंगे। इससे पहले खरगे 12 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

    इसे भी पढ़ें – नफरत की बाजार में खुल रही है मोहब्बत की दुकान : राहुल गांधी

    वहीं, राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष से नौ सवाल पूछे हैं कि उन्हें ‘भारत’ शब्द से समस्या क्यों है और क्या वह सनातन धर्म पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का समर्थन करने के लिए अपने बेटे (खरगे के पुत्र) को बर्खास्त करेंगे? भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने खरगे से नौ सवाल किये। पांडेय ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा’ की वर्षगांठ मनाने वालों को बताना चाहिए कि उन्हें ‘भारत’ शब्द से क्या आपत्ति है। आपके (खरगे) बेटे ने सनातन धर्म का अपमान करने वाले उदयनिधि स्टालिन का समर्थन किया। क्या आप इसके लिए माफी मांगेंगे और अपने बेटे को पार्टी से निकालेंगे?

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में पर्यटन सीजन शुरू होने के बावजूद अब तक नहीं शुरू हो सकी है सफारी

    छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का फूटा गुस्सा, 9 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर रायपुर से लेकर बस्तर तक अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

    छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में जनजातीय गौरव दिवस के मंच पर गरमाई सियासत, जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने प्रशासन को सुनाई खरी-खखरी

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बस्तर फाइटर भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश, कलेक्ट्रेट मार्ग पर जोरदार धरना-प्रदर्शन

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया वर्ष 2027 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, 12 मार्च से शुरू होंगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं

    तखतपुर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और कड़ी मेहनत से ही हासिल होती है सफलता

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.