मध्य प्रदेश के इंदौर के शिवाजी नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. यहां 22 साल के अभिषेक प्रजापत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार शुरू से ही इस मौत पर संदेह जता रहा था और विस्तृत जांच की मांग कर रहा था. इसी बीच घटना के दो दिन बाद एक (young man committed suicide) ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया है.
वायरल वीडियो में अभिषेक की प्रेमिका नजर आती है, जो पंखे पर लगे फंदे को अपने गले में डालने की कोशिश कर रही है. इतना ही नहीं, वह तलवार अपनी गर्दन और पेट पर टिकाकर अभिषेक को धमकी देती हुई दिखती है कि “अगर तुमने मुझे छोड़ा, तो मैं अपनी जान दे दूंगी.”
इसे भी पढ़ें – आधार कार्ड दिखाओ और मुफ्त साड़ी पाओ, शहर के हर कोने से भागी-भागी पहुंचीं महिलाएं
young man committed suicide – वीडियो के दौरान अभिषेक लगातार उसे शांत करने की कोशिश कर रहा है और समझा रहा है कि वह ऐसा कदम न उठाए. परिजन का दावा है कि युवती की ऐसी हरकतें लंबे समय से चल रही थीं और इसी मानसिक दबाव ने उनके बेटे को अंदर से तोड़ दिया.
अभिषेक के पिता रामहित प्रजापत ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि लड़की और उसके परिवार ने ही बेटे को सुसाइड की ओर धकेला. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक खुशी नाम की युवती के साथ लंबे समय से रिश्ते में था, लेकिन खुशी के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे. कई बार उन्होंने मारपीट कर अभिषेक को अलग होने के लिए मजबूर किया था.

