हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार में तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोगों के घायल होने की  जा रहा टिपर ट्रक एक (tragic road accident in Telangana) यात्री बस से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिपर उलटकर बस के ऊपर गिर गया. इससे कई यात्री ट्रक में भरी गिट्टी के नीचे दब गए.

मृतकों में 18 यात्री, दो बस और ट्रक चालक शामिल हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक साल के बच्चे सहित 11 महिलाएं और 9 पुरुषों की मौत हुई है. वहीं, 24 लोग घायल हैं. इनमें से पांच की हालत गंभीर है.

इसे भी पढ़ें – तेलंगाना बस हादसा: कौन थे वे 20 लोग जिनकी गई जान? जानिए ट्रक और बस की टक्कर की पल-पल की पूरी टाइमलाइन

 घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को निकालने में मदद की. पुलिस भी तुरंत पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी. अचानक मोड़ पर ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया.

tragic road accident in Telangana – हादसे में शामिल बस तंडूर डिपो की थी और उसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. इस दुर्घटना के कारण चेवेल्ला से विकाराबाद के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. इस हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है . अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

Share.
Exit mobile version