रांची: राजधानी में नंबर प्लेट में टेंपरिंग के मामले पहले केवल ऑनलाइन चालान से बचने के लिए सामने आते थे. लेकिन अब अपराधी भी पुलिस के कैमरों की नजर से बचने के लिए अपने वाहनों के नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर रहे हैं. लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद अब इन तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने (Traffic Alert) कार्रवाई शुरू कर दी है.
इसी वजह से सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की बाइक का नंबर चिन्हित नहीं किया जा सका. बता दें कि पहले दर्जनों ऐसे मामले सामने आए थे, जिनमें लोग ऑनलाइन चालान से बचने के लिए अपनी बाइक या कार के नंबर प्लेट में टेंपरिंग किया करते थे. लेकिन अब अपराधी भी इसी तरीके का इस्तेमाल करने लगे हैं, जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है.
Traffic Alert – मामले पर ट्रैफिक एसपी ने कहा कि पुलिस इस मुद्दे पर गंभीर है. नंबर प्लेट टेंपरिंग के मामलों में बीते 2-3 महीनों में 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं. 4 लोगों को जेल भेजा गया है और करीब 50 गाड़ियों को सीज कर कोर्ट प्रॉसिक्यूशन के लिए भेजा गया है.
