अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 2 करोड़ रुपये के नकली नोट रैकेट मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक और मुख्य आरोपी भावेश गजेरा को सूरत से गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक (Fake Currency Scandal) कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है सत्यम योग धाम आश्रम के संचालक प्रदीप जोटांगिया उर्फ प्रदीप गुरुजी की काली दुनिया के एक के बाद एक चौंकाने वाले पन्ने खुल रहे हैं.

क्राइम ब्रांच के अनुसार, नया आरोपी भावेश गजेरा इस पूरे सिंडिकेट का अहम हिस्सा था. उसने नकली नोट छापने के लिए आवश्यक मशीनरी और सामान खरीदने के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराई थी. वह पहले भी बाजार में करीब 20 लाख रुपये के नकली नोट खपा चुका है. पुलिस अब भावेश से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य निवेशकों का पता लगाया जा सके.

इसे भी पढ़ें – ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार

 Fake Currency Scandal – योग और आध्यात्म की आड़ में छिपे प्रदीप जोटांगिया का एक और घिनौना पक्ष सामने आया है. जांच में उसके मोबाइल से लड़कियों के साथ की गई अश्लील चैट और आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रात के सन्नाटे में आश्रम में बाहर से संदिग्ध लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था. खुद को भगवान का अवतार बताने वाला यह शख्स लड़कियों को अपनी बातों में फंसाकर उनका शोषण करता था.

 

 

Share.
Exit mobile version