Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Supreme Court on Fake News: ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी खबरों और अफवाहों पर दिखाई सख्ती
    • Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जीत लगभग तय
    • West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच चले लाठी-डंडे; भारी पुलिस बल तैनात
    • Supreme Court on I-PAC Raid: ‘इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है’, आई-पैक रेड मामले पर SC की सख्त टिप्पणी
    • West Bengal Elections: ‘झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा’, वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ममता सरकार पर साधा निशाना
    • Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक वारदात
    • पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट चौधरी के दरबार पहुंचा पीड़ित
    • पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कहीं लू का टॉर्चर तो कहीं बारिश: दिल्ली-UP में हीटवेव, उत्तराखंड में राहत; राजस्थान-MP के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

    कहीं लू का टॉर्चर तो कहीं बारिश: दिल्ली-UP में हीटवेव, उत्तराखंड में राहत; राजस्थान-MP के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

    April 23, 2026 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली-एनसीआर में तपिश लगातार बढ़ रही है. गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. आईएम़डी ने अगले दो दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन दिन में तेज धूप रहेगी. बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. IMD ने 24 और 25 अप्रैल को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है.

    मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 26, 27 और 28 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

    यूपी-बिहार में कैसे रहेगा मौसम?

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. 24 से 26 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. 27 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.

    बिहार में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं. बुधवार को पटना सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार रहा. IMD के अनुसार 24 अप्रैल को कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, जिस कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

    एमपी में भी झुलसा रही गर्मी

    एमपी में भी गर्मी लोगों को झुलसा रही है. बुधवार को खजुराहो का तापमान 43 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया. भोपाल सहित 10 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं आज और कल कुछ जिलों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

    राजस्थान के कई जिलों में 23 से 25 अप्रैल तक हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है. 25 अप्रैल तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

    उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

    सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड में मौसम यू-टर्न लेने वाला है. आईएमडी के अनुसार 24 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमौली सहित कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 26 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 24 से 28 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. आज मौसम शुष्क रहेगा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जीत लगभग तय

    Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर होगा सस्ता, 25 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी

    Delhi IRS Daughter Murder Case: पति की गैरमौजूदगी में राहुल ने क्या किया? चश्मदीद ने खोली दरिंदगी की पोल

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस को शक

    ‘किसे करती हो वीडियो कॉल?’ शक में पति ने पत्नी सोनम की गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद भी की खुदकुशी

    अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका, दिल्ली हाई कोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.