Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौसम हुआ सुहावना
    • UP Crime News: मुजफ्फरनगर में बदमाशों के साथ मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग कर भागे आरोपी; एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
    • Jharkhand Witchcraft Murder: पश्चिमी सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू के शक में 4 लोगों ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट
    • India Water Crisis: बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक, देश के बड़े शहरों में गहरा रहा है पानी का गंभीर संकट; जानें मुख्य वजहें
    • Mansa Murder Case: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सुखबीर बादल ने AAP के चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ जलाने के प्रदर्शन का किया समर्थन
    • Bigg Boss 20 Elimination: शो से बाहर हुईं ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम, मनीष गोयल की भी खत्म हुई एक लाइफलाइन
    • Karnataka Crime News: अवैध संबंधों के चक्कर में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, यूट्यूब से तरीका सीखकर पति को पहले खिलाया जहर और फिर घोंटा गला
    • Amitabh Bachchan Jalsa Security: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से क्यों ज्यादा सुरक्षित है बिग बी का बंगला ‘जलसा’? जानिए अंदर की सुरक्षा व्यवस्था
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » Top 10 Cricketers of the Decade – टीम लिस्ट में जाने किस खिलाड़ी के नाम है शानदार रिकॉर्ड

    Top 10 Cricketers of the Decade – टीम लिस्ट में जाने किस खिलाड़ी के नाम है शानदार रिकॉर्ड

    December 28, 2019 खेल 8 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Top 10 Cricketers of the Decade – साल 2019 के साथ साथ ही इस साल के साथ 2010 का दशक भी खत्म होने की कगार पर है| इन 10 सालों मैं क्रिकेट के खेल में कई ऐसे धाकड़ खिलाड़ी निकल कर आए| जिन्होनें इस दशक में क्रिकेट के खेल में नया इतहास रचा है| वहीं इस दशक में टेस्ट क्रिकेट को और रोमांचक बनाने के लिए आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का ऐलान भी किया| जिसकी शुरूआत साल 2019 में जुलाई-अगस्त महीने में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेली गई एशेज सीरीज से हुई थी| लेकन इन सबसे अलग हम आज बात कर रहे है बीते 10 सालों के सबसे बेहतरीन 11 खिलाड़ियों की| जिन्हें दशक की प्लेइंग 11 टीम में जगह दी गई है| चलिए हम जानते है वो कौन-कौन से खिलाड़ी है और इनके क्या नाम है|

    इसे भी पढ़े : Happy birthday शिखर धवन : आखिर क्यों कहा जाता है धवन को टीम इंडिया का ‘गब्बर’

    Top 10 Cricketers of the Decade

    एलिस्टर कुक

    भारतीय सरजमीं पर 13 साल पहले अपने पहले टेस्ट मैच में शतक मारने के बाद इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने अपने करियर को क्रिकेट के लिए पूरी तरह से समर्पित कर दिया| अपने अंतिम करियर में भी इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट को साल 2018 में पूरी तरह से अलविदा कह दिया| साल 2018 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले कुक ने अपने करियर में 161टेस्ट मैचों में 291 पारी खेलते हुए 45.35 की औसत से 12472 रन बनाएं है| इस दौरान उनके नाम 33 शतक है| अगर उनके पिछले एक दशक के करियर की बात करें तो कुक ने 111 टेस्ट मैचों में ओपनिंग पर खेलते हुए 46.41 की औसत से 8818 रन जोड़े है| इस तरह से उन्हें पिछले एक दशक की टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया है|

    डेविड वॉर्नर

    ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एक धाकड़ औपनर के रूप में करियर शुरू किया था| वॉर्नर ने टेस्ट में कदम रखते ही सर डॉन ब्रैडमैंन तक के रिकॉर्ड को तोड़ डाला| पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे व अंतिम डे नाइट मैच में वॉर्नर ने 335 रनों की नाबाद पारी खेलकर डॉन ब्रैडमैंन के टेस्ट क्रिकेट के सर्वोच्च स्कोर 334 को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया| इस तरह वॉर्नर ने पिछले 10 सालों में खेले 82 टेस्ट मैचों की 151 पारियों में 48.33 की दमदार औसत से 7009 रन ठोंके| जिसमें उनके बल्ले से 23 शतक निकले। जबकि 335 रनों की नाबाद पारी सर्वश्रेष्ठ रही| वॉर्नर के इसी धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें पिछले 10 साल क टेस्ट टीम का दूसरा सलामी बल्लेबाज चुना गया है|

    स्टीव स्मिथ

    ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान व रन मशीन कहे जाने वाले स्टीव स्मिथ ने भी अपनी बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में धाक जमाई है| टेस्ट क्रिकेट में लाल गेंद से खेलने का उनका स्टाइल हीं उन्हे खास बनाता है| स्मिथ ने साल 2010 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा| इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने वाले स्मिथ पिछले 10 सालों खेले गए 72 टेस्ट मैचों में 7072 रन 63.14 की औसत के साथ इतने रन बना चुके है| इसके बावजूद इस बल्लेबाज ने पिछले 10 सालों में 26 टेस्ट शतक जड़ें और शानदार वापसी करते हुए आईसीसी के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज भी बने|

    इसे भी पढ़े : भारत ने जीता पिंक बॉल टेस्ट : मेजबान टीम को 46 रन और एक पारी से हराया

    Top 10 Cricketers of the Decade – विराट कोहली

    विश्व क्रिकेट के हर कोने में इस भारतीय बल्लेबाज ने अपना बल्लेबाजी का लोहा मनवायां है| कोहली ने जबसे 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेला था| इतना ही नहीं विराट कोहली का कप्तानी में भी कोई जवाब नहीं है| कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया टीम को उन्हीं की धरती पर हराकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की| जिसके चलते उन्हें एक दशक की टेस्ट टीम का कप्तान कहा जना भी गलत नहीं है| कोहली ने पिछले 10 सालों के करियर में 84 टेस्ट मैच खेले है| जिसमें कोहली ने 141 पारियों में 54.97 की शानदार औसत से 7202 रने बनाएं| इस दौरान कोहली के बल्ले से 27 शतक और 22 अर्धशतक निकले है| इसके चलते कोहली इस समय दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज है|

    एबी डिविलियर्स

    साउथ अफ्रीका के सबसे शानदार खिलाडियों में से एक एबी डिविलियर्स ने इस दशक में अपनी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में हर एक फैंस का दिल जीता| डिविलियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड को तोडा व अपने नाम किया| इस दौरान उन्होंने 114 टेस्ट मैच खेले जिसमें 50.66 की औसत से उन्होंने 22 शतक के साथ-साथ 8765 रन ठोंके| जबकि पिछले एक दशक यानी साल 2010 से बात करें तो डिविलियर्स के बल्ले से 60 टेस्ट मैचों में 57.48 की शानदार औसत के साथ 5059 रन निकले। जिसमें उनके नाम 13 शतक भी शामिल है|

    कुमार संगाकारा

    साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ना विकेटकीपिंग बल्कि बल्लेबाजी से भी सबको अपना दीवाना बनाया| टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीकी और शक्ति के पैमाने पर खरे उतरते हुए संगाकारा ने साल 2000 में डेब्यू किया था| जिसके बाद उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले 134 टेस्ट मैचों में 57.40 की धाकड़ औसत से 12,400 रन ठोंके| जबकि कीपिंग में 182 कैच और 20 स्टंपिंग भी की| वहीं, इस दशक की बात करें तो 46 टेस्ट मैचों में संगाकारा ने 61.00 के औसत से 4851 रन ठोंके जिसमें उन्होंने 17 शतक जड़ें।

    बेन स्टोक्स

    25 अगस्त को हेडिंग्ले के मैदान पर स्टोक्स ने ऐसी पारी खेली जैसा लगा मानो साक्षात् भगवान बल्ला लेकर मैदान पर खेल रहे हो| पहली पारी में 67 पर ऑल आउट हो जाने के कारण इंग्लैंड को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 362 रनों का लक्ष्य दिया था| ऐसे में स्टोक्स ने अकेले दम पर 135 रनों की नाबाद पारी खेलकर रोमांचक तौर पर इंग्लैंड को जीत दिलाई| इस तरह स्टोक्स ने साल 2013 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा| स्टोक्स ने अभी तक अपने करियर में 59 टेस्ट मैच खेले हैं| जिसकी 108 पारियों में 35.94 की औसत से 8 शतक के साथ 3738 रन जड़ें| जिसमें 258 रनों की उनकी सर्वोच्च पारी रही| वहीं गेंदबाजी में उनके नाम 137 विकेट हैं| जिसमें 22 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है|

    आर आश्विन

    टीम इंडिया के भरोसेमंद ऑफ स्पिन गेंदबाज व तकनीकी तौर पर शानदार बल्लेबाजी के कारण अश्विन को इस टीम में हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है| इसमे कोई शक नहीं है कि अश्विन ने दुनिया की हर पिच पर अपनी गेंद के साथ-साथ बल्ले को भी घुमाया है| साल 2011 से टेस्ट क्रिकेट के नियमित गेंदबाज बने अश्विन ने अभी तक 70 टेस्ट मैच खेले जिसमें उनके नाम 362 विकेट हैं| जिसमें 27 बार पांच विकेट जबकि 7 बार वो 10 विकेट एक टेस्ट मैच में ले चुके हैं| इतना ही नही बल्लेबाजी में अश्विन के नाम 28.73 की औसत से 2385 रन व चार टेस्ट शतक भी शामिल है|

    रंगना हेराथ

    Top 10 cricketers of the decade की अगर बात करें तो इनका नाम नहीं भूला जा सकता| हेराथ ने साल 1999 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था| जिसके बाद से उन्होंने पिछले एक दशक में करियर के 93 टेस्ट मैचों में से 72 टेस्ट मैच खेले| जिसमें इन्होने 363 विकेट चटकाए और 30 बार पांच विकेट हॉल लिए| वहीं टेस्ट करियर की बात करें तो 93 टेस्ट मैचों में हेराथ के नाम 28.07 की औसत से 433 विकेट हैं| जो की उन्हें इस टीम में शामिल करने के पर्याप्त हैं|

    डेल स्टेन

    लाल गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट के असली खेल टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों का काफी अहम योगदान होता है| खासकर उन गेंदबाजो का जिनके पास गलती के साथ अंदर और बाहर गेंद को लहराने की महारथ हासिल होती है| कुछ ऐसी ही कला से संपन्न साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट की पिच अपनी गेंदों से काफी कहर बरपाया| जिसके चलते इन्हें इस टीम में शामिल किया गया है| साल 2004 में डेब्यू करने वाले स्टेन ने 93 टेस्ट मैच खेले जिसमे इस तेज गेंदबाज के नाम 439 विकेट रहे|

    जेम्स एंडरसन

    टेस्ट क्रिकेट में स्विंग के बादशाह कहे नए वाले जेम्स एंडरसन की गेंदों का बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं होता है| एक ही टिप्पे से गेंद को अंदर व बाहर स्विंग कराने की एंडरसन की कला के आगे सभी नतमस्तक हैं| अपनी खतरनाक स्विंग गेंदबाजी के चलते एंडरसन को हमेसा टेस्ट क्रिकेट का शानदार गेंदबाज माना जाता रहा है| साल 2003 में डेब्यू करने वाले एंडरसन ने 149 टेस्ट मैचों में 575 विकेट चटकाए हैं| जो अपने आप में बेहद ही शानदार रिकॉर्ड है| इसमें 27 बार पांच विकेट हॉल तो 3 बार 10 विकेट हॉल शामिल है|

    List of Top 10 Cricketers of the Decade ends here.

    Image Source: thecricketer

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में प्रैक्टिस के दौरान गरजा 16 साल के कीवी गेंदबाज का जलवा, वैभव सूर्यवंशी को किया बोल्ड

    IND vs NZ T20: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया टी20 का सबसे बड़ा लक्ष्य

    महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सुवर्णा राज का कमाल, 15.66 मीटर के थ्रो के साथ अपने नाम किया स्वर्ण पदक

    भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर का छलका दर्द

    घरेलू डेब्यू का इंतजार कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर मुरली कार्तिक का बयान

    भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर्मा की तूफानी पारियों से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.