भिलाई\दुर्ग : खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक महिला को फोन कर प्रताड़ित और यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. महिला लेडीज टेलर का काम करती है. आरोपी ने किसी काम के बहाने महिला का (took number from ladies tailor) मोबाइल नंबर लिया और फोन करके परेशान करने लगा.

दुर्ग पुलिस एएसपी पद्मश्री तंवर ने पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया, दरअसल डेढ़ साल पहले आरोपी, महिला के दुकान में आया. आरोपी ने महिला से बातें की और पत्नी के कपड़े सिलवाने की बात कहते हुए लेडीज टेलर का नंबर लिया. कुछ दिनों बाद उसने महिला को फोन करना शुरू कर दिया. महिला ने पहले फोन कॉल को सामान्य समझा और बातें करने लगी. फिर एक दिन आरोपी ने महिला को फोन पर प्रपोज किया और उससे अश्लील बातें करने लगा. जिसका महिला ने विरोध किया और दोबारा फोन नहीं करने की चेतावनी दी.

इसे भी पढ़ें – SIR समीक्षा बैठक में पहुंचे दीपक बैज, अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर तीखा प्रहार

लेकिन आरोपी नहीं माना और फिर से बार बार फोन करने लगा.फोन कॉल से परेशान महिला ने ये बात अपने पति को बताई. पति ने आरोपी को समझाइश दी, उसके बाद कुछ दिनों तक आरोपी ने फोन करना बंद कर दिया. लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से उसने वहीं सिलसिला शुरू कर दिया. इस बार उसने पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी. जिसके बाद महिला अपने पति के साथ खुर्सीपार थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई.

took number from ladies tailor – दुर्ग पुलिस एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 79, 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

Share.
Exit mobile version