कोरबा : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सौतेली सास द्वारा अपनी बहू और उसके परिजनों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से पूर्व मृतका ने एक वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा था, जिसमें उसने अपनी बहू पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके (step mother in law committed suicide) अलावा पुलिस जांच में घटनास्थल पर कमरे की दीवार पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।
step mother in law committed suicide – कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सौतेली बहू सहित उसके मायके पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।
27 अगस्त को पंखे से लटककर दी थी जान
बीती 27 अगस्त को लक्ष्मीबाई मानिकपुरी (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने अपने घर में पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, जहां कमरे की दीवार पर कोयले/चाक से लिखा सुसाइड नोट मिला। इसमें मृतका ने बहू पूर्णिमा और उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने की बात स्पष्ट लिखी थी। जांच में पुष्टि हुई कि मृतका ने फांसी लगाने से ठीक पहले अपनी बहनों को मोबाइल से एक भावुक वीडियो बनाकर भेजा था, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर पंचनामा तैयार किया।
पारिवारिक कलह और घर से निकालने का दबाव
पुलिस जांच और परिजनों के बयानों के अनुसार, पहले पति की मृत्यु के पश्चात मृतका ने दूसरा विवाह किया था। वह अपने वर्तमान पति और उनके बच्चों के साथ रह रही थी। घर में पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर लगातार विवाद होते थे। मृतका की सौतेली बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के लोग अक्सर घर आकर मृतका पर मकान खाली करने का अनुचित दबाव बनाते थे मृतका की बहनों ने दर्ज कराए बयानों में बताया कि लक्ष्मीबाई बहू और उसके परिजनों के कटु व्यवहार से इतनी आहत थीं कि उन्होंने पूर्व में भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी।


