इस साल नए साल का पहला दिन सोमवार है. ऐसे में हर कोई अपना नया साल भोले नाथ के आशीर्वाद से शुरू करना चाहता है. वहीं, ऐसे में पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ भी देखने को मिलती है.
हर साल रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में देखने को मिलता है. जहां अल सुबह से ही भोले नाथ के दर्शनों के लिए लोग उमड़ना शुरू हो जाते है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के चाईबासा में माओवादियों ने रेल पटरियां उड़ाईं, रेल सेवाएं बाधित
मंदिर में बढ़ाई गई है सुविधा
वहीं, इस सब को देखने हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है. जिसके चलते पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. बाबा के भक्तों को दर्शन करने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने सुविधाओं को बढ़ाया है.
इसे भी पढ़ें – बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की अनुमति पर दो हफ्ते में निर्णय लें, अन्यथा 25 हजार का होगा जुर्माना : झारखंड हाईकोर्ट
पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम
पहाड़ी मंदिर के सभी रास्तों 47 सीसीटीवी लगाए गए है. इसके साथ ही भक्त बाबा को जल अर्पित कर सकें, इसके लिए अरघा की व्यवस्था की गई है. पहाड़ी मंदिर को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है. भीड़ को देखते हुए जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है. वहीं, नववर्ष में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहाड़ी मंदिर में तैनात की गई है.
