हिमाचल प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में टिकटों के बंटवारे (Ticket Distribution) को लेकर असंतोष पैदा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। भाजपा ने इस बार अपने चार मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है।
इसे भी पढ़ें – देश की सीमा पर बसे गांव हमारे देश के सशक्त प्रहरी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Ticket Distribution – भाजपा ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा विधायक हीरा लाल (करसोग), जवाहर ठाकुर (दरंग) और कर्नल इंदर सिंह (सरकाघाट) को टिकट नहीं दिया गया है। जल शक्ति मंत्री की बेटी वंदना गुलेरिया भी उन असंतुष्ट नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने टिकट बंटवारे पर खुलकर नाराजगी जताई है। भाजपा ने मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को उनकी जगह धर्मपुर से उतारा है, जिसके बाद गुलेरिया को राज्य भारतीय महिला मोर्चा की महासचिव पद से इस्तीफादेना पड़ा है।
इसे भी पढ़ें – भाजपा ने 36 घंटे के भीतर चंबा से बदला प्रत्याशी, इंदिरा कपूर की जगह अब नीलम नैय्यर को दिया टिकट
गुलेरिया ने शुक्रवार को कहा कि वह मंगलवार को अपने भाई के खिलाफ निर्दलीय के तौर पर पर्चा दाखिल करेंगी। एक सवाल के जवाब में गुलेरिया ने कहा कि उन्होंने भाजपा की महिला इकाई के महासचिव पद से इस्तीफा दिया है न कि पार्टी से। भाजपा के बागी नेता चंदर मोहन ने सरकाघाट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस बीच, भाजपा के पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर ने सुंदरनगर से नामांकन दाखिल किया है।


