नोबेल पुरस्कार 2025 को लेकर सोमवार से घोषणा होना शुरू हो गई है. फिजियोलॉजी और मेडिसिन के क्षेत्र में मानवता को फायदा पहुंचाने के लिए तीन लोगों को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. नोबेल (Medicine Nobel to three scientists) अथॉरिटी के मुताबिक, इस बार ये पुरस्कार मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोल साकागुजी को को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. अथॉरिटी ने बताया कि इन तीनों को ये पुरस्कार प्रतिरक्षा सहिष्णुता से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया जाएगा.
Medicine Nobel to three scientists – मैरी ई ब्रुनको, फ्रेड रैमस्डेल और शिमॉन साकागुची को पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस से संबंधित उनकी खोजों के लिए इस साल का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार देने की सोमवार को घोषणा की गई.पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस या परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता एक ऐसा तरीका है, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को अनियंत्रित होने और बाहरी रोगों के बजाय अपने ही ऊतकों पर हमला करने से रोकने में मदद मिलती है. यह वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कारों की पहली घोषणा है और स्टॉकहोम के कारोलिंस्का संस्थान में एक समिति ने नाम घोषित किए.

