लुधियाना : मानयोग सुप्रीम कोर्ट में गैंगस्टर शहजाद भट्टी को आतंकवादी घोषित करने के लिए दायर की गई रिट को वापस लेने के लिए इंटरनैशनल एंटी-खालिस्तान आतंकवादी फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों के चलते थाना सदर की पुलिस ने मंड की शिकायत पर (threat to blow up with rocket launcher) अज्ञात गैंगस्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में मंड ने बताया कि उसे बार-बार व्हाट्सअप पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं जबकि उसे वाई प्लस सिक्योरिटी मिली है और कई बार उसका नाम टारगेट किलिंग में भी आ चुका है। उसने कुछ समय पहले ही माननीय सुप्रीम कोर्ट में गैंगस्टर शहजाद भट्टी के खिलाफ एक रिट दायर की थी कि उसे आतंकवादी घोषित किया जाए। उसके बाद उसे लगातार मोबाइल व इंस्टाग्राम आई.डी. के जरिए ऑडियो संदेश भेजकर धमकियां दी जा रही हैं।
threat to blow up with rocket launcher – धमकी देने वाला कह रहा है कि उसे व उसके परिवार की सुपारी मिल गई है, उन्हें अगवा कर गोली मार दी जाएगी। उसकी आई.डी. भट्टी को भेज दी गई है, अपना ध्यान रखना। एक बार अपनी लोकेशन भेज हम आतंक भी फैलाएंगे, हम आतंकवादी है और आतंकी गतिविधिया करेंगे, कोई भी हमें रोक नहीं सकता। राम मंदिर को भी ग्रेनेड से उड़ा देंगे और एक बार वह उनके हत्थे चढ़ गया तो उसे तड़पा-तड़पाकर मारेंगे, अगर हिम्मत है तो रोक लेना।

