Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Raipur Central Jail News: कैदियों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर नया आदेश जारी, पुलिस अधीक्षक से करना होगा समन्वय
    • Chhattisgarh SIR Voter List: 25 लाख नाम हटने पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने की दोबारा सुनवाई की मांग
    • Sahibganj Train Services Disrupted: गंगा के कटाव से साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर परिचालन ठप, कई ट्रेनें रद्द
    • Ranchi Police Leave Cancelled: भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच और दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी का सख्त आदेश
    • Dhanbad 8-Lane Road Accident: हाइवा ने युवक को कुचला, अंधेरे के कारण शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन, सनसनी
    • Jharkhand Car Accident News: नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ सड़क हादसा, गंभीर रूप से घायल हुआ दूसरा व्यक्ति
    • Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, डीजीपी की बैठक के बाद भी बेखौफ बदमाश
    • DC Dilip Pratap Singh Shekhawat: पलामू में नदियों को बचाने के लिए मैराथन, डीसी ने 9 किलोमीटर की दौड़ की पूरी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : AAP ने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : AAP ने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

    October 13, 2023 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पवितार को देर रात 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। आप द्वारा सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट की गई सूची में अधिकतर (Third List Released) उम्मीदवार जिला कमेटी के पदाधिकारी हैं। पार्टी ने लिखा है, ”घोषणा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची आ गई है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। इस बार चलेगी झाड़ू।”

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 15 अक्टूबर को : भूपेश

    पार्टी ने जिन 11 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की है उनमें से एक सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवार के लिए और एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आप ने 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाई थी और कुल 90 सीटों में से 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली थी। 2018 के चुनावों में आप का कोई भी उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने में भी सफल नहीं हुआ था। आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और अब तक वह कुल 33 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

    इसे भी पढ़ें – पहाड़ी कोरवा आदिवासियों ने कहा, विकास नहीं तो अब मतदान भी नहीं

     Third List Released – राज्य में पार्टी के मीडिया विभाग के सदस्य अनुपम सिंह ने बताया कि पार्टी ने जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की है उनमें ज्यादातर जिला इकाई के पदाधिकारी शामिल हैं।सूची के अनुसार, बैकुंठपुर से डॉक्टर आकाश जायसवाल, कटघोरा से चंद्रकांत डिक्सेना, लोरमी से मनभजन टंडन, मुंगेली (अजा) से दीपक पात्रे, जैजैपुर से दुर्गालाल केंवट, कसडोल से लेखराम साहू, गुंडरदेही से जसवंत सिन्हा, दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा, पंडरिया से चमेली कुर्रे, बस्तर (अजजा) से जगमोहन बघेल और जगदलपुर से नरेंद्र भवानी को उम्मीदवार बनाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Raipur Central Jail News: कैदियों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर नया आदेश जारी, पुलिस अधीक्षक से करना होगा समन्वय

    Chhattisgarh SIR Voter List: 25 लाख नाम हटने पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने की दोबारा सुनवाई की मांग

    October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

    Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

    CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प्रेरणा

    Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी वाराणसी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.