फिरोजाबाद : नगर के थाना उत्तर क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई चोरी का (Thief Was Arrested Along With Accomplices) खुलासा करते हुए पुलिस ने चार चोर युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से करीब 7 लाख रुपए के आभूषण और 15 हजार रुपए की नगदी आदि सामान बरामद किया है। पकड़े गए युवकों में मुख्य रूप से साजिशकर्ता निकटतम रिश्तेदार ही निकला है जिसने अपनी मौसी के घर में ही अपने अन्य साथियो के सहयोग से चोरी की वारदात को अंजाम दिलाया। अर्नब अपने मौसा मौसी के साथ ही रहता था।
इसे भी पढ़ें – यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, 12 यात्री घायल
Thief Was Arrested Along With Accomplices – एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 7 मई को थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर निवासी नवीन कुमार दुबे द्वारा जानकारी दी गई कि उनके घर में नगदी और सोने के आभूषणों की चोरी की घटना हुई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना उत्तर पुलिस ने सोमवार को नवीन दुवे के साडू के बेटे अर्नब कुमार,और उसके तीन अन्य साथी राज कुमार ,सुजल और सचिन को गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने करीब 7 लाख रुपए के आभूषण और 15 हजार रुपए की नगदी एक आईफोन आदि सामान बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें – नोएडा में पति की कैंची से गोदकर हत्या करने वाली महिला प्रेमी संग गिरफ्तार
एसपी सिटी ने बताया पकड़े गए युवक सुक्खा गैंग के नाम से आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। इसमें सचिन शातिर किस्म का अपराधी जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है अपने नशे आदि की शौक पूरा करते हैं। अर्नब ने बताया कि उसकी साजिश में शिवा, प्रांजल और रोहित भी शामिल थे उनके कहने पर ही मैंने मौसी के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।उन्होंने कहा था असली आभूषण की जगह नकली आभूषण बनवा कर रख देंगे। किसी को चोरी का शक नही होगा।
