iPhone 17 Series की सेल शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं और नई सीरीज से जुड़ी शिकायतों का अंबार लग गया है. कुछ दिनों पहले iPhone 17 Pro और iPhone Air में स्क्रैच की दिक्कत सामने आने के बाद अब iPhone 17 खरीदने वाले यूजर्स कनेक्टिविटी से जुड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं. न केवल आईफोन 17 बल्कि आईफोन 17 एयर में (these 3 biggest problems) भी लोगों को वाई-फाई, वायरलेस कारप्ले और ब्लूटूथ से जुड़ी दिक्कत आ रही है.

 यूजर्स को आ रही तीन बड़ी दिक्कतें

मनीकंट्रोल के मुताबिक, Reddit और Apple सपोर्ट फोरम पर कुछ यूजर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि जब वह डिवाइस को अनलॉक करते हैं या फिर लॉक स्क्रीन को देखते हैं तो WiFi खुद-ब-खुद डिस्कनेक्ट हो जाता है. WiFi पर निर्भर करने वाले कारप्ले में भी लोगों को दिक्कत हो रही है. कई ड्राइवर्स ने धीमी परफॉर्मेंस, ऑडियो स्किप होने और कनेक्शन ड्रॉप की शिकायत की है. एयरपॉड्स और थर्ड पार्टी एक्सेसरीज का इस्तेमाल करते वक्त भी ब्लूटूथ कनेक्शन बार-बार टूट रहा है.

 कैसे ठीक होगी दिक्कत?

कुछ पल के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी गायब होने के बाद फोन फिर से वाई-फाई के जरिए कनेक्ट हो जाता है. डिस्कनेक्ट और फिर से री-कनेक्ट होने से यूजर्स परेशान हैं. iOS 26.1 Beta टेस्टिंग करने वाले कुछ यूजर्स का कहना था कि फोन को अपडेट करने के बाद कनेक्टिविटी से जुड़ी दिक्कत दूर हो रही है. ऐसे में ये कहा जा रहा है कि (these 3 biggest problems) कनेक्टिविटी से जुड़ी ये समस्या सॉफ्टवेयर से जुड़ी है.

Share.
Exit mobile version