Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भीड़ का है भारी दबाव… सीएम योगी ने बताया कैसे मची महाकुंभ में भगदड़, कहा- जिस घाट पर हैं वहीं करें स्नान

    भीड़ का है भारी दबाव… सीएम योगी ने बताया कैसे मची महाकुंभ में भगदड़, कहा- जिस घाट पर हैं वहीं करें स्नान

    January 29, 2025 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या को सुबब-सुबह संगम की नोज पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं. घायलों का इलाज किया जा रहा है. इस बीच भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि रात को 1-2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स किए गए थे. इस दौरान बैरिकेड्स फांदकर आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप (Heavy Pressure Of Crowd) से घायल हुए हैं. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है. कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं.

    इसे भी पढ़ें – महाकुंभ में भगदड़ मचने में 24 से ज्यादा लोगों की मौत, सीएम योगी बोले- हालात नियंत्रण में

    उन्होंने कहा कि 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु अभी भी मौजूद हैं. कल महाकुंभ में साढ़े 5 करोड़ लोगों ने स्नान किया है. भारी दबाव संगम नोज पर जाने का बना हुआ है. साथ ही साथ सीएम ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान दें और कोशिश करें जहां भी हैं वहीं उसी घाट पर स्नान करें. मुख्यमंत्री ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 बार फोन किया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी भी बात कर रही हैं. वे घटना को लेकर लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं. लखनऊ में भी बैठक चल रही है. डीजीपी, मुख्य सचिव के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

    सरकार हर तरह से कर रही है सहयोग- सीएम योगी

    उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हालात वर्तमान में नियंत्रण में हैं, लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है. संतों के साथ भी मेरी बात हुई है, उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु स्नान करके निकल जाएंगे उसके बाद ही हम स्नान के लिए संगम की तरफ करेंगे. सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं. 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आज सुबह साढ़े 8 बजे तक स्नान किया है.

    Heavy Pressure Of Crowd – सीएम योगी ने कहा है कि लोगों से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें. संयम से काम लें. ये आयोजन लोगों का है. प्रशासन उनकी सेवा के लिए लगा है. सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है. आवश्यक नहीं है कि संगम नोज की तरफ ही आएं. 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें.

    सुरक्षा के किए गए थे कड़े इंतजाम

    मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही क्षेत्र में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को बढ़ा दिया था. सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर सभी श्रद्धालुओं से घाटों को संगम के बराबर मानने के लिए कहा. साथ ही साथ किसी भी तरह की गलत सूचना से बचने की बात कही थी. पिछले 17 दिनों में महाकुंभ मेला में 15 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम और घाटों पर पवित्र डुबकी लगा चुके हैं. यूपी सरकार ने बताया कि अकेले मंगलवार को 5 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.