पर्स गिर गया है, पूरी गड्डी गिर गई है, 50 हजार रुपये की. कृपया जिस कार्यकर्ता को मिल गया हो. वह बड़ा दिल दिखाते हुए, कृपया हमारे मंडल के महामंत्री को पकड़ा देंगे…, नेता जी की जेब से 50 हजार रुपये गायब होने पर भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने मंच पर ये बात कही. दरअसल, नव-नियुक्त (thief stole rs 50 thousand) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के भव्य स्वागत समारोह के दौरान पार्टी के एक स्थानीय नेता की जेब से 50 हजार रुपये की नकद रकम गायब हो गई. यह घटना कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भारी भीड़ के बीच हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इसे भी पढ़ें – यमुना एक्सप्रेसवे : ‘स्पीड’ नहीं, साक्षात ‘मौत’ दौड़ रही है! 2025 में 113 मौतें, 9 सालों का आंकड़ा देख कांप जाएगी रूह
thief stole rs 50 thousand – बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज भी मौजूद थे. जब नेता को अपनी जेब कटने या पैसे गिरने का एहसास हुआ तो पहले आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन पैसों का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई. जब हर कोशिश नाकाम रही तो पंकज भारद्वाज मंच पर पहुंचे और माइक संभालते हुए, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों से भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता भाई को यह 50 हजार रुपये गलती से मिल गए हों तो वह बड़ा दिल दिखाते हुए पैसे वापस कर दें.
