संभल : उत्तर प्रदेश के संभल स्थित नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय से सटे खग्गू सराय में कई साल से बंद पड़े एक पुराने शिव मंदिर को प्रशासन ने शनिवार को खुलवाया। इस मंदिर (The Temple Which Was Closed For Many Years Was Opened) में भगवान की मूर्तियां विराजमान हैं। इसके अलावा यहां एक प्राचीन कुंआ भी मिला है।
इसे भी पढ़ें – संभल में मस्जिदों और घरों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई, दर्ज होगा मुकदमा
The Temple Which Was Closed For Many Years Was Opened – प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जब मंदिर के दरवाजे खोले गए तो देखा कि अंदर धूल जम चुकी है। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने खुद ही हाथों से शिवलिंग और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां साफ की। मंदिर खोले जाने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह बिजली और अतिक्रमण की रेड के दौरान इस मंदिर की जानकारी हुई। यह मंदिर काफी दिनों से बंद पड़ा था। उसे खुलवाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर का दरवाजा खोलने पर अंदर हनुमान जी की प्रतिमा और शिवलिंग भी मिला।
इसे भी पढ़ें – गाजियाबाद की झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई सिलेंडर हुए ब्लास्ट, फायर ब्रिगेड काबू पाने में जुटी
संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि हम विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चला रहे थे और जगह-जगह जाकर चेक कर रहे थे, तो इस स्थान पर भी पहुंचे। यहां पर एक मंदिर दिखाई दिया। इसके बाद मैंने जिलाधिकारी से इस मंदिर को खोलने की अनुमति ली और अब हम सभी लोग इस मंदिर का निरीक्षण करने के लिए यहां आए हैं। मंदिर के अंदर हनुमान जी की मूर्ति और शिवलिंग पाए गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मंदिर 1978 से बना हुआ है।

