शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है. इस दिन के लिए लड़कियां महीनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं. मेकअप, मेहंदी से लेकर शादी की जोड़े तक हर चीज अपनी पसंद का लेती हैं, जो (secret of perfect bridal look) उनके लुक को निखार देता है. लहंगे के साथ ही ज्वेलरी और एक्सेसरीज का भी परफेक्ट होना बेहद जरूरी है. ब्राइडल एक्सेसरीज लुक को कंप्लीट और रॉयल टच देती हैं.

 आज कल दुल्हनों ने कमरबंद पहनना जैसे बंद ही कर दिया है. लेकिन ये आपके ब्राइडल लुक को एक रॉयल लुक देता है. ये सिर्फ एक एक्सेसरीज नहीं बल्कि पूरे लुक को स्ट्रक्चर देता है. लहंगे के साथ पहनने पर ये खूबसूरती को और निखार देता है. इसके लिए आप गोल्डन, कुंद या पर्ल वर्क वाले कमरबंद मार्केट से ले सकती हैं.

 ब्राइडल लुक बिना नथ के अधूरा है. लंबे समय से दुल्हन नथ पहन रही हैं. आज कल तो मार्केट में कई तरह की नथ मिल रही हैं, जो दुल्हन अपने फेस शेप के मुताबिक कैरी कर रही हैं. आप नथ के लिए मिनी पर्ल्स, कलर स्टोन्स, गोल्ड या कुंदन डिटेलिंग वाली नथ पहन सकती हैं.

secret of perfect bridal look – कलीरे अब सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं बल्कि पर्सनल स्टाइल का भी हिस्सा बन गए हैं. सिंपल कलीरे छोड़ अब लड़कियां कस्टमाइज कलीरे पहन रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत कस्टमाइज कलीरे पहने थे, जिसके बाद से ये काफी ट्रेंड में है.

चूड़ियों और कंगन के बिना दुल्हन का लुक अधूरा है. ऐसे में आज कल स्टेटमेंट कंगन काफी ट्रेंड में है. लहंगे के साथ चूड़ियां होने के साथ ही स्टेटमेंट कंगना भी जोड़े जा रहे हैं. ये ब्राइडल ज्लेवरी को मॉर्डन टच देते हैं और हाथओं को ग्रेसफुल बनाते हैं. इसके लिए आप गोल्ड, पर्ल या स्टोनवर्क वाले कंगन चुन सकती हैं.

Share.
Exit mobile version