चंडीगढ़ में नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए एक बिल्कुल अनोखी और सख्त मुहिम शुरू की है, जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों को सबक (municipal corporation shamed) सिखाने के लिए निगम कर्मियों ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर कई लोग हैरान भी हुए और शर्मिंदा भी।
इसे भी पढ़ें – भगवान से मौत मांग रहे Yuvraj के पिता योगराज सिंह, सामने आया चौंकाने वाला बयान
मुहिम के तहत निगम की टीम ने उन इलाकों का दौरा किया, जहां बार-बार कचरा खुले में फेंके जाने की शिकायतें मिल रही थीं। जो लोग सड़क, पार्क या खाली जगहों में कूड़ा फेंकते पकड़े गए, उनके घर निगम कर्मी ढोल-नगाड़े बजाते हुए पहुंचे। लोगों के घरों के बाहर ढोल बजाकर उन्हें बुलाया गया ताकि आसपास के लोग भी इस अव्यवस्था को देख सकें और खुद को ऐसी हरकतों से दूर रखें। कर्मियों ने उनके द्वारा फेंका गया कचरा उसी बैग में भरकर सीधे उनके घर वापस सौंपा, ताकि उन्हें एहसास हो सके कि सार्वजनिक स्थानों को गंदा करना दूसरों को परेशानी में डालता है।
इसे भी पढ़ें – 2005 से तैनात Teachers को पक्का करने के आदेश जारी! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
municipal corporation shamed – पूरी कार्रवाई का वीडियो निगम की टीम ने रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। VIDEO के वायरल होते ही लोग इस अनोखी मुहिम की चर्चा करने लगे। कई लोगों ने इस कदम की सराहना की और इसे चंडीगढ़ को और साफ-सुथरा बनाने की दिशा में एक साहसिक प्रयास बताया।
