Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों पर सुबह से जारी है छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.2 डिग्री पर पहुंचा
    • 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल रहे सुरक्षा की कमान
    • कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्रों पर मंडराया खतरा
    • रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपये के 25 संदिग्ध नोट
    • कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किया सील
    • छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई है गर्मी
    • बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 करोड़ रुपये
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, November 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पंजाब के वांछित अपराधी सुखदुल सिंह की कनाडा के विनिपेग शहर में हत्या

    पंजाब के वांछित अपराधी सुखदुल सिंह की कनाडा के विनिपेग शहर में हत्या

    September 22, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़/नई दिल्ली : पंजाब के सर्वाधिक वांछित अपराधियों में से एक गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की अज्ञात लोगों ने कनाडा के विनिपेग शहर में हत्या कर दी। उन्होंने कहा, इसे कुछ गैंग के बीच आपसी दुश्मनी का परिणाम माना जा रहा है।  सूत्रों ने बताया कि (The Most Wanted) गैंगस्टर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती सहित कम से कम 18 मामले थे। उसकी हत्या कनाडा समयानुसार बुधवार रात को हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दुनेके पंजाब के मोगा जिले के दुनेके कलां गांव से था और वह दिसंबर 2017 में कनाडा भाग गया था।

    इसे भी पढ़ें – पंजाब के मुक्तसर में नहर में गिरी यात्री बस, पांच लोगों की मौत, 40 को जिंदा बचाया गया

    दुनेके दविंदर बंबीहा गिरोह का सक्रिय सदस्य था और कनाडा में गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श दल्ला, गैंगस्टर लकी पटिआल, मलेशिया के गैंगस्टर जैकपाल सिंह उर्फ लाली तथा अन्य अपराधियों का करीबी था। सूत्रों ने बताया कि खुंखार गैंगस्टर दुनेके विदेशी धरती से अपना गिरोह चला रहा था। साथ ही वह उगाही का रैकेट चलाने,स्थानीय सहयोगियों की मदद से पंजाब और आस-पास के इलाकों में विरोधी गिरोह के सदस्यों की हत्या कराने तथा विदेशों में बसे सहयोगियों के नेटवर्क के प्रबंधन में भी शामिल था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में पंजाब और आसपास के इलाकों में दुनेके की ओर से वसूली के लिए फोन करने की घटनाएं बढ़ी थीं।

    इसे भी पढ़ें – शहीद सैन्य अधिकारियों के पैतृक स्थानों पर छाया मातम

    The Most Wanted – जनवरी में दुनेके के दो सहयोगियों- कुलविंदर सिंह उर्फ किंडा और परमजीत सिंह पम्मा को काउंटर- इंटेलिजेंस विंग (बठिंडा) ने गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और कारतूस जब्त किए गए थे। ये दोनों लोग दुनेके के उगाही रैकेट का हिस्सा थे। सूत्रों ने बताया कि दुनेके के पिता की 1990 में मौत हो गई थी और उसे अनुकंपा के आधार पर मोगा के उपायुक्त कार्यालय में चपरासी की नौकरी मिल गई थी। उन्होंने बताया कि दुनेके ने आठ वर्ष तक नौकरी की थी और इस दौरान वह नशे का आदी हो गया था। उसके खिलाफ 2022 में लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    संसद के मानसून सत्र के करीब 100 दिन बाद चार दिवसीय विशेष बैठक का ऐलान: 30 नवंबर से शुरू होगी कार्यवाही, नहीं होगा प्रश्नकाल और शून्यकाल

    खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कहा— भारत में घटिया प्रोडक्ट्स बेच रही हैं कंपनियां

    संसद के दोनों सदनों की बैठकें फिर से बुलाने की तैयारी: परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज

    केरल में कटहल के शौकीन जंगली हाथी ‘चक्काकोम्बन’ को पकड़ने के लिए वन विभाग की बड़ी मशक्कत: दूसरे दिन भी अधूरा रहा अभियान

    संसद के विशेष सत्र से पहले तमिलनाडु की राजनीति में उबाल: TVK ने लगाया DMK और बीजेपी की नजदीकियों का बड़ा आरोप

    संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.