इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी अनोखी ‘डिमांड लिस्ट’ वायरल हो रही है, जिसने मॉडर्न वेडिंग ट्रेंड्स को चुनौती दे दी है. यह लिस्ट किसी भारी-भरकम दहेज या महंगे तोहफों की नहीं है, बल्कि (groom sent such demand list) इसमें एक कथित दूल्हे की सोच को दर्शाया गया है, जिसे शादी से ऐन पहले पढ़ते ही ससुर की आंखें भर आईं. यही नहीं, जिसने भी शर्तों की लिस्ट पढ़ी, वो दूल्हे की तारीफ किए बना नहीं रह सका.
groom sent such demand list – जहां एक ओर शादियां भव्य समारोह बन गई हैं, वहीं एक दूल्हे ने अपनी शादी को सादगी और परंपरा से जोड़ने की पहल की है. वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, कथित दूल्हे ने शादी से ऐन पहले अपने ससुर जी को 10 पॉइंट की एक डिमांड लिस्ट सौंपी, जो उन मॉडर्न ट्रेंड्स को चैलेंज करती हैं, जो अक्सर शादी के असली मायने भुला देते हैं.
दूल्हे की 10 अनोखी डिमांड्स
नंबर 1: कोई प्री-वेडिंग शूट नहीं नंबर 2: दुल्हन लहंगा नहीं, साड़ी पहनेगी नंबर 3: लाउड और फूहड़ म्यूजिक नहीं, ‘सॉफ्ट इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक’ बजेगा नंबर 4: वरमाला के समय स्टेज पर सिर्फ ‘दूल्हा-दुल्हन’ होंगे नंबर 5: जयमाला के समय कोई भी दूल्हा-दुल्हन को गोद में नहीं उठाएगा नंबर 6: पंडित जी को कोई तंग नहीं करेगा नंबर 7: फोटोग्राफर रस्मों के दौरान दूर से क्लिक करेंगे, कोई बाधा नहीं डालेगा. नंबर 8: दूल्हा-दुल्हन जबरन पोज नहीं देंगे. नंबर 9: शादी दिन में होगी, विदाई शाम को, ताकि मेहमान रात तक न रुकें और आराम से घर लौट सकें नंबर 10: कोई भी दूल्हा-दुल्हन को किस करने को नहीं कहेगा
लोगों का दिल जीता, ससुर हुए भावुक!
जब ससुर ने दामाद की ये डिमांड लिस्ट पढ़ी, तो उनकी आंखें भर आईं. लड़के की इस सोच ने न सिर्फ ससुर जी का दिल जीता, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी इस दामाद को ‘संस्कारी’ और ‘असली हीरो’ बताकर उसकी तारीफों में जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं.
