भोपाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकार वार्ता करके स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) समेत कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा। उन्होंने (vote theft in MP) आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है, प्रदेश में 41 लाख नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि वोट चोरी हुई है।
जीतू ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में बीजेपी 30 लाख वोट से आगे बताई जा रही थी, इसलिए इसी आधार पर सरकार बनी। यह वोट चोरी का प्रमाण है। पटवारी ने ऐलान किया कि 24 तारीख से कांग्रेस का मॉनिटरिंग सिस्टम हर बूथ पर विधानसभा वाइज काम करेगा और नाम जुड़वाने के लिए बूथ स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे।
वही मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई से जुड़े खाद विवाद पर भी उन्होंने निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि सरकार किसानों को खाद तक नहीं दे पा रही है। जबलपुर में महिला कार्यकर्ता भी हाथ-पैर चलाने को मजबूर हुईं। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्रियों की भाषा और रवैया हिंसक हो चुका है उन्होंने मारपीट की घटनाओं की कड़ी निंदा की।
vote theft in MP – सौरभ शर्मा मामले में एक साल बाद भी स्थिति स्पष्ट न होने पर पटवारी ने सवाल उठाए उन्होंने कहा कि यदि पैसा केंद्र तक नहीं गया तो ईडी और आईटी भेजी गई। पटवारी का आरोप है कि बीच में ही पैसा खा लिया गया, जिसे खुद परिवहन मंत्री ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई टोल नहीं बचा जहां वसूली नहीं हो रही हो। वायरल वीडियो बिचौलियों के हैं और डबल इंजन सरकार को अवैध वसूली से ही राजस्व जा रहा है।

