छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ठिकानों और विस्फोटक सामग्री को ढूंढने वाला सीआरपीएफ का बहादुर डॉग मधुमक्खियों के हमले में शहीद हो गया. बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में (enemy of naxalites) नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. जिसकी चपेट में बेल्जियन मेलिनोइस के9 रोलो नाम का वफादार डॉग आ गया. मधुमक्खियों के डंक से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई. वेटरनरी डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया था.

इसे भी पढ़ें – कर्रेगुट्टा पर निर्णायक कार्रवाई के बाद अब रणनीति के मोर्चे पर जुटे CM साय

के9 रोलो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े अभियान में सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के 21 दिन के ऑपरेशन का हिस्सा था. जब टीम नक्सलियों को खोज-खोज कर उन्हें ढेर कर रही थी, तभी अचानक पहाड़ियों के जंगली इलाके में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. उनके ढंक से रोलो गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाज एक दौरान ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें – 1.72 करोड़ के इनामी नक्सली, खात्मे के लिए 21 दिन चला ऑपरेशन; फोर्स ने ऐसे खोद डाली नक्सलियों की जड़

 enemy of naxalites – अप्रैल 2024 में उसे सीआरपीएफ की 228वीं बटालियन में नक्सल विरोधी ड्यूटी के लिए भेजा गया था. रोलो की शहादत पर उसे मरणोपरांत कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित करने का फैसला लिया है. उसके अंतिम संस्कार से पहले उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रोलो एक सिपाही की तरह काम करता था. वह नक्सलियों के ठिकानों और विस्फोटक सामग्री को खोज निकालने में माहिर था. जानकारी के मुताबिक, कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में जब सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम संयुक्त ऑपरेशन के जरिए नक्सलियों को तलाश रही थी, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने टीम पर हमला कर दिया.

Share.
Exit mobile version